फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में हुई बारिश से कई अस्पतालों में घुसा पानी

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में पानी।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को हुई बारिश ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दिया। टिनशेड में बनी इमरजेंसी में पानी टपकने लगा तो कहीं पर बारिश का पानी घुस गया। कई प्रयास बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी टिनशेड में चल रही है। बारिश का पानी इमरजेंसी में टपकने लगा। इमरजेंसी वार्ड में भी कई जगह पानी टपकने से तीमारदार अपने-अपने मरीजों का बेड अलग खींचकर ले गए। वहीं, इमरजेंसी में बने नर्सिंग स्टेशन के पास पानी दिन भर टपकता रहा। इससे स्टाफ को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बलरामपुर अस्पताल परिसर में बने विकलांग बोर्ड के पास जलभराव हो गया। मार्ग पर जलभराव होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल परिसर के बाल रोग विभाग के क्रीड़ास्थल के पास भी जलभराव हो गया। सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के दूसरे तल पर छत से कई जगह पानी टपका। अस्पताल प्रभारियों का कहना है जिस जगह से भी पानी टपकने की शिकायत मिली हैं, वहां पर समस्या का निराकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें