प्रो. राकेश जैन और प्रो. एहतेशाम हुए सेवानिवृत्त
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के शिक्षक प्रो. राकेश जैन और ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एहतेशाम अहमद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। प्रो. राकेश जैन ने नेशनल पीजी कॉलेज में 29 वर्ष तक शिक्षण कार्य के साथ प्रशासनिक दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। उनकी सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रो. जैन के अनुभव और उनके शिक्षण कार्य से महाविद्यालय को नई दिशा मिली। वहीं प्रो. एहतेशाम की सेवानिवृत्ति पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने उनके भविष्य के जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। प्रो. एहतेशाम 2013 में भाषा विवि की स्थापना से वाणिज्य विभाग में शिक्षक के रूप में तैनात थे।