फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ''अटल ने दी थी भारतीय राजनीति को नई दिशा''

Tue, 30 Dec 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अटल जन्म शताब्दी समारोह के तहत बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र का अटल स्मृति सम्मेलन सोमवार को
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। अटल जन्म शताब्दी समारोह के तहत बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र का अटल स्मृति सम्मेलन सोमवार को एक लॉन में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने राजनीति में त्वरित लोकप्रियता और तात्कालिक लाभ की परवाह किए बिना खरीद फरोख्त से सरकार बनाने से साफ इन्कार किया था। अटल जी का मानना था कि लोकतंत्र में सत्ता टिकाऊ तभी होती है, जब उसकी जड़े संगठन से जुड़ी होती हैं। विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि अटल जी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष क्षमता प्रसाद रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें