फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम खराब होने से कोलकाता से दिल्ली जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खराब मौसम के कारण मंगलवार को कोलकाता से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर विमान दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन

एयर इंडिया का विमान (एआई-2770) कोलकाता से दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 03:15 बजे दिल्ली पहुंचता है। मंगलवार दोपहर विमान ने कोलकाता से उड़ान भरी, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले मौसम खराब हो गया। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया, जिसके बाद उसे विमान की लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके साथ ही विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पर विमान उतारा गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद विमान दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें