फंसी लिफ्ट से महिला व अन्य लोगों को मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
लखनऊ। वृंदावन योजना के एल्डिको सौभाग्यम अपार्टमेंट में सोमवार शाम लिफ्ट खराब होने से बुजुर्ग सहित तीन लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। घुटन व घबराहट से इनकी हालत बिगड़ गई। सुरक्षाकर्मियों की मदद से तीनों को निकाला गया।
लिफ्ट के खराब होते अंदर फंसे तीनों लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। मदद के लिए आवाज भी लगाई। इसके बाद अलार्म बजाया और घरवालों को कॉल कर लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी दी। इसके बाद तीनों को किसी तरह निकाला जा सका।
रिहायशी इलाके में लिफ्ट खराब होने का यह पहला मामला नहीं है। आरडब्लूए ने बताया कि लगातार इसकी शिकायतें मिल रही हैं। लिफ्टों की मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा गया है। इसमें लिफ्टों के खराब होने, लोगों को समय पर राहत नहीं मिलने, सुरक्षा मानकों की अनदेखी, अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन आदि का जिक्र किया गया है।
फंसी लिफ्ट से महिला व अन्य लोगों को मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
फंसी लिफ्ट से महिला व अन्य लोगों को मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
फंसी लिफ्ट से महिला व अन्य लोगों को मशक्कत के बाद निकाला जा सका।