फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी गुणकारी हैं ये ड्राइ फ्रूटस, यूं करें प्रयोग त्वचा में आएगा निखार

Fri, 05 Jul 2019 05:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ड्राइफ्रूटस से न सिर्फ ताकत बढ़ती है बल्कि यह त्वचा की चमक-दमक बनाए रखने में भी काफी गुणकारी होते हैं। यहां देखें इन्हें प्रयोग करने का तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
चिरौंजी ऐसा ड्राइफ्रूट है जो आपके रूप को निखारने में बेहद कारगर है। इसमें विटामिन सी, बी और कैल्शियम समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। चिरौंजी का पाउडर बना लें, इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगा कर धो दें। यह मिश्रण कुछ दिनों तक लगाने से न सिर्फ दाने और मुहांसों से छुटकारा मिलता है बल्कि त्वचा पर चमक भी आती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं किशमिश न सिर्फ ताकत बढ़ाती है, बल्कि यह त्वचा की चमक-दमक बनाए रखने में भी काफी गुणकारी है। इसे रात के समय पानी में भिगोकर खाया जाए तो त्वचा में निखार आता है। साथ ही त्वचा संबंधी कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।

4 of 5
किशमिश - फोटो : getty images
10 किशमिश और एक चम्मच गेहूं को भिगोकर हर सुबह शहद के साथ खाने से एसिडिटी, जलन समेत पेट की अन्य समस्याएं भी कोसों दूर रहती हैं और ताकत भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऐसे खाएं नट्स रखेंगे हरदम फिट
 इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमायोलॉजी की लेटेस्ट स्टडी के अनुसार रोज नट्स लेने से दिमाग बेहतर काम करता है और अल्जाइमर का खतरा टलता है। न्यूट्रीशन विशेषज्ञ बताते हैं कि  रोज सुबह 4 बादाम (रात में भिगोए) ,एक अखरोट, डेढ़ छोटा चम्मच खसखस और एक अंजीर खाएं । महिलाओं हड्डी के लिए खसखस और खून बढ़ाने के लिए अंजीर का इस्तेमाल फायदेमंद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें