लखनऊ। कृष्णानगर के विशेषवरनगर निवासी सोनू चौहान (35) बुधवार शाम शारदा नहर में गिर गए। 22 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे एसडीआरएफ ने सोनू के शव को खोज निकाला।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार, सोनू पारा में पान की गुमटी पर काम करते थे। बुधवार शाम वह शराब के नशे में तिकोनिया तिराहे के पास शारदा नहर किनारे बनी बाउंड्रीवॉल पर बैठे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गए। नशे की हालत में होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। पुलिस ने पहले तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से सोनू की तलाश की, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसटीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार दोपहर सोनू के शव कोे नहर से निकाला। इंस्पेक्टर पारा का कहना है कि सोनू के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।