फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराबी ने भाभी पर चलाई गोली, बची जान

विज्ञापन
आरोपी सूरज यादव।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र के मदर्न खेड़ा गांव में शनिवार देर रात मामूली विवाद में शराबी देवर ने भाभी पर अवैध पिस्तौल से गोली चला दी। गनीमत रही कि महिला समय रहते झुक गई और गोली बाथरूम की दीवार में जा लगी। आरोपी को सोमवार सुबह कुल्हड़ कट्टा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीमेंट कारोबारी दिलीप यादव के अनुसार चार माह पहले माता-पिता की मौत के बाद से छोटा भाई सूरज यादव शराब का आदी हो गया है। शनिवार रात करीब दस बजे वह शराब के नशे में उनकी पत्नी संध्या यादव से गाली-गलौज करने लगा। संध्या, बेटे आयुष और बेटी आयुषी ने विरोध किया तो सूरज ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया आरोपी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें