फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों के हाथों बेबस लुटती रही खाकी

Mon, 12 Aug 2013 12:56 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
माल थाने के गांव भानपुर में दंगल के दौरान नशे में धुत तीन दबंगों ने जमकर हंगामा किया। ड्यूटी पर मुस्तैद होमगार्ड शांत कराने पहुंचा तो तीनों दबंग उस पर टूट पड़े।
विज्ञापन


एक ने पीटा, दूसरे ने वर्दी फाड़ी और तीसरे ने सरकारी रायफल छीन ली। होमगार्ड के साथ ड्यूटी पर तैनात सिपाही दबंगों के डर के चलते बोला तक नहीं।

किसी तरह मौके से हटकर उसने अधिकारियों को फोन किया। दरोगा व दीवान के पहुंचने पर नशे में धुत दबंग होमगार्ड से छीनी रायफल सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। होमगार्ड ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गांव भानपुर में दंगल व कुश्ती प्रतियोगिता में उमड़ रही भीड़ के मद्देनजर कांस्टेबल कमलेश शुक्ला व होमगार्ड वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि शाम पांच बजे दंगल के दौरान गांव के सुरेश, रंजीत व मलिहाबाद के गांव ढकवा निवासी जवाहर नशे में धुत होकर पहुंचे और हंगामा काटने लगे। कार्यक्रम बाधित होने से माहौल खराब होते देख होमगार्ड वीरेंद्र ने तीनों नशेड़ियों को डपट कर शांत कराना चाहा।

सिपाही अन्य लोगों को समझा रहा था। इस बीच अचानक सुरेश ने होमगार्ड की पिटाई शुरू कर दी। साथ खड़े रंजीत ने वीरेंद्र की वर्दी फाड़ी और जवाहर ने झपट्टा मारकर रायफल छीन ली।

होमगार्ड की पिटाई के साथ वर्दी फाड़कर रायफल छिनते देख सिपाही कमलेश घबरा गया। किसी तरह उसने मोबाइल से उच्चाधिकारियों को हालात बिगड़ने की जानकारी दी। थोड़ी देर में बीट दरोगा अभिमन्यु मल व हेडकांस्टेबल शेषमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

इस बीच तीनों हमलावर छीनी रायफल लेकर भाग निकले। दरोगा ने दीवान, सिपाही व होमगार्ड को साथ लेकर तीनों का पीछा किया। मामले की गंभीरता का अहसास होते ही तीनों आरोपी सरकारी रायफल फेंककर फरार हो गए।

रायफल लेकर थाने लौटे होमगार्ड वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने सुरेश, रंजीत व जवाहर पर हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने व रायफल लूटने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पुराने शहर में शांति व्यवस्था ड्यूटी दे रहे एसओ के लौटने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें