फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: आधी रात को नशे में धुत युवती का हंगामा, दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 18 Aug 2021 11:07 AM IST
प्रभाती पंत न्यूज डेस्क, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

सार

लखनऊ में आधी रात को नशे में धुत एक युवती ने हंगामा किया। युवती का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवती बोलती नजर आ रही है कि वह दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी, जहां उसे धोखे से शराब पिलाई गई। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कृष्णानगर के बाराबिरवा चौराहे पर युवती द्वारा ओला चालक की पिटाई का मामला देशभर में चर्चा बना था। अब विकासनगर में आधी रात को नशे में धुत एक युवती के हंगामा करने का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


युवती विकास नगर इलाके में देर रात बीच रोड पर हंगामा करते हुए लोगों से मदद मांग रही थी। उसका आरोप था कि उसके फेसबुक फ्रेंड के भाई ने उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। लोगों ने विकास नगर पुलिस को इसकी सूचना दी। युवती की हालत देख लोगों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो नशे में धुत युवती ने मोबाइल पर हाथ मार दिया।

युवती वीडियो में बोलती नजर आई कि वह दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी, जहां उसे धोखे से शराब पिलाई गई। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने जब युवती से लिखित में शिकायत दर्ज कराने को कहा तो वह मौके से निकल गई।
विज्ञापन


सुबह वीडियो के बारे में जब उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई तो विकासनगर थाने से रिपोर्ट तलब की गई। प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी ने कहा कि युवती ने लिखित शिकायत नहीं की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें