फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में दरोगा ने की अभद्रता, निलंबित

विज्ञापन
दरोगा पुंडरीक।
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग लालबाग चौराहे के पास नशे में वर्दी पहने झूमते हुए दरोगा पुंडरीक त्रिपाठी का वीडियो वायरल हो गया। दरोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में तैनात दरोगा पुंडरीक त्रिपाठी की मौजूदा समय में स्टैटिक टीम में ड्यूटी है। शुक्रवार शाम दरोगा नशे में वर्दी पहने लालबाग चौराहे पहुंचे। यहां किसी बात पर उनका लोगों से विवाद हो गया। नशे में दरोगा ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास तो वह धार्मिक नारा लगाकर वहां से लड़खड़ाते हुए चले गए। दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस अफसरों ने छानबीन की। डीसीपी क्राइम ने आरोपी दरोगा पुंडरीक त्रिपाठी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें