फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में धुत डंपर चालक पर हत्या के प्रयास का केस, जेल भेजा गया

Thu, 29 Jan 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डंपर चालक व डंपर की टक्कर से बाइक पर चढ़ी कार और मौजूद भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई गेट के पास मंगलवार रात हुए हादसे में पुलिस ने डंपर चालक पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में तीन डॉक्टर घायल हुए थे, जिसमें डॉ. सूर्य प्रताप सिंह को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात 11 बजे एसजीपीजीआई गेट के पास मेडिकल मार्केट के सामने अनियंत्रित डंपर वृंदावन सेक्टर-12 निवासी रितेश उपाध्याय की कार से पीछे से टकरा गया। डंपर की टक्कर से कार आगे खड़ी तीन बाइकों से टकराते हुए चबूतरे पर चढ़ गई थी। इसमें बाइक सवार एसजीपीजीआई के डॉ. सूर्य प्रताप सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एसजीपीजीआई के डायलिसिस विभाग में स्टूडेंट आयुष जायसवाल व अभिषेक सिंह को मामूली चोटें आईं।
घटना से नाराज लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। घायल डॉ. सूर्य प्रताप के भाई प्रदीप सिंह की तहरीर पर डंपर चालक राजेंद्र कुमार पुरवा उन्नाव निवासी के ऊपर हत्या के प्रयास का रिपोर्ट दर्ज की गई है। डंपर में मौरंग लदी थी, जिसे चालक तेलीबाग की ओर लेकर जा रहा था। चालक नशे में था।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई के पास अक्सर लगता है जाम

एसजीपीजीआई के आसपास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर ही मेडिकल स्टोर होने के कारण लोग मुख्य सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डंपर चालक व डंपर की टक्कर से बाइक पर चढ़ी कार और मौजूद भीड़।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डंपर चालक व डंपर की टक्कर से बाइक पर चढ़ी कार और मौजूद भीड़।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डंपर चालक व डंपर की टक्कर से बाइक पर चढ़ी कार और मौजूद भीड़।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डंपर चालक व डंपर की टक्कर से बाइक पर चढ़ी कार और मौजूद भीड़।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डंपर चालक व डंपर की टक्कर से बाइक पर चढ़ी कार और मौजूद भीड़।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डंपर चालक व डंपर की टक्कर से बाइक पर चढ़ी कार और मौजूद भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें