फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से झगड़े के बाद डाला चालक ने दी जान

Thu, 29 Jan 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
साहिल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के राजा विहार निवासी डाला चालक साहिल उर्फ सूरज वर्मा (30) ने मंगलवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शराब पीने पर उनका पत्नी नूरी से विवाद हुआ था। 11 साल पहले साहिल ने धर्म परिवर्तन कर नूरी से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के तीन बेटे हैं।
विज्ञापन

नूरी के अनुसार, साहिल रोज शराब के नशे में झगड़ा करते थे। मंगलवार रात नौ बजे वह नशे में घर पहुंचे और झगड़ा हुआ। किरायेदारों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। वह ऊपरी कमरे में चली गईं, जबकि तीनों बेटे नीचे सो रहे थे। देर रात साहिल ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी नींद खुली तो उन्होंने पति का शव लटका देखा। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें