फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुर्गा प्रतिमा तोड़ने वाला नशेड़ी गिरफ्तार, दो सिपाही निलंबित

Sun, 13 Oct 2024 05:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट इलाके में दुर्गा प्रतिमा तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। नशे की लत पूरी करने के लिए युवक मंदिर में आने वाला चढ़ावा चुराने पहुंचा था। न मिलने पर प्रतिमा तोड़ दी थी। घटना में लापरवाही के चलते डीसीपी ने दो सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात निलमथा स्थित मंदिर में दुर्गा प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। पार्षद इब्राहिमपुर वार्ड प्रथम बृजमोहन ने चिनहट थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नई मूर्ति लगवाई थी। फुटेज की मदद से पुलिस को संदिग्ध नजर आया। शनिवार को पुलिस ने निलमथा टेम्पो स्टैंड निवासी सुनील राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि बृहस्पतिवार को भी रुपये चोरी करने गया था, पर रुपये न मिलने की वजह से मूर्ति को खंडित कर दिया था। डीसीपी ने बताया कि मामले में पॉलीगन पर तैनात दो सिपाहियों गिरेंद्र सिंह और अंकित को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें