फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर ड्रोन पैनी नजर

Tue, 06 Jan 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर कानून व्यवस्था के साथ प्रदूषण की समस्या, ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर मेडिकल इमरजेंसी के प्रबंधन में ड्रोन का उपयोग हो सकता है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और पुलिस ड्रोन का उपयोग शुरू करने की पहल कर चुके हैं। अब बारी दूसरे विभागों की है। गोमतीनदी को प्रदूषण मुक्त बनाने से लेकर मेट्रो निर्माण की राह में बाधा बन कर आ रहे ट्रैफिक को नियंत्रित करने में भी ड्रोन मददगार बनेगा।

पुराने लखनऊ में शांति जुलूस से लेकर अवैध निर्माण के हवाई सर्वे तक हाईटेक ड्रोन और उसमें लगे उच्च क्षमता के कैमरा से हो सकेगा।

प्रभारी एलडीए वीसी रहते हुए डीएम राजशेखर ने अवैध निर्माणों पर निगाह रखने के लिए ड्रोन कैमरा के इस्तेमाल की पहल की थी।

उनका मानना है कि ड्रोन में लगे कैमरे से हवाई सर्वे आसानी से हो सकते हैं। इससे मिलीं तस्वीरों से डाटा तैयार कर अवैध निर्माण चिह्नित किए जा सकते हैं और कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन की निगरानी में हजरतगंज

इसके अलावा भविष्य में कोई अवैध निर्माण होने पर भी पता किया जा सकेगा। प्रभारी एलडीए वीसी रहते हुए डीएम राजशेखर ने अवैध निर्माणों पर निगाह रखने के लिए ड्रोन कैमरा के इस्तेमाल की पहल की थी।

उनका मानना था कि ड्रोन में लगे कैमरे से हवाई सर्वे आसानी से हो सकते हैं। इससे मिलीं तस्वीरों से डाटा तैयार कर अवैध निर्माण चिह्नित किए जा सकते हैं और कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा भविष्य में कोई अवैध निर्माण होने पर भी पता किया जा सकेगा।

हजरतगंज मार्केट अब ड्रोन की निगरानी में रहेगा। सोमवार को नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान के साथ हजरतगंज में ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू कराई है।
 
एसएसपी यशस्वी यादव ने हजरतगंज में मल्टीलेबल पार्किंग के सामने सोमवार दोपहर ड्रोन उड़ाकर जनपथ, कॉफी हाउस, हजरतगंज चौराहे से डनलप तिराहे तक की विभिन्न इमारतों की छतों व ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें