फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालकों ने सारस चौराहे पर किया हंगामा

Wed, 03 Jan 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हिट एंड रन मामलों में सजा बढ़ाने के खिलाफ वाहन चालकों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। शहर के सारस चौराहा पर वाहन चालकों ने रोडवेज बसों को जबरन रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस और भाजपा जिलाध्यक्ष के समझाने पर चालक शांत हुए। दूसरे दिन भी ट्रकों और प्राइवेट बसों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन


रायबरेली मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राम मोहन श्रीवास्तव उर्फ रामू दादा की अगुवाई में वाहन चालक लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित सारस चौराहा पर पहुंचकर जाम लगाने का प्रयास किया। लखनऊ और प्रयागराज जाने वाली रोडवेज बसों को रोकने का प्रयास किया। बस चालकों को नीचे उतारने का प्रयास किया।
जानकारी होने पर यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर, सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। वाहन चालकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। वाहन चालकों का कहना था कि उनकी रोजी-रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार अपना आदेश तत्काल वापस ले।
विज्ञापन

इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पहुंच गए। उन्होंने वाहन चालकों से बात की और उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस पर वाहन चालक शांत हुए। हालांकि हड़ताल से वाहनों के पहिये थमे रहे।

110 रोडवेज बसों का संचालन शुरू, यात्रियों को राहत
रायबरेली। रायबरेली डिपो की 110 बसों का संचालन मंगलवार को शुरू करा दिया गया। लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या समेत अन्य रूटों का बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली। पॉकेट रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह से पटरी पर नहीं आया। इससे लोगों को गंतव्य स्थान जाने के लिए टेंपो, मैजिक का सहारा लेना पड़ा।
डिपो में 151 सरकारी बसें हैं। सोमवार को बसों का संचालन पूरी तरह से बंद था। सुबह एआरएम एमएल केसरवानी ने चालकों को समझाकर बसों का संचालन शुरू कराया। हड़ताल की जानकारी होने पर कम ही यात्री बस स्टेशन पर पहुंचे। एआरएम ने बताया कि 110 बसों का संचालन शुरू कराया गया है। शेष बसों का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें