फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप बस से कहीं जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें

Fri, 06 Apr 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

 उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम के ड्राइवर-कंडक्टर समेत 50 हजार कर्मचारी 9 अप्रैल से हड़ताल करेंगे। इससे रोडवेज की 10 हजार बसों (अनुबंधित एवं गैर अनुबंधित) का चक्का जाम हो जाएगा। यह घोषणा गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में निगम मुख्यालय में हुए कर्मचारियों के प्रदर्शन में की गई। 

विज्ञापन


संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय एवं महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि कर्मचारी 9 अप्रैल की सुबह से और ड्राइवर-कंडक्टर 8 अप्रैल की रात 12 बजे से ही हड़ताल पर चले जाएंगे। 8 की रात 12 बजे से पहले जो बस चल जाएगी वह गंतव्य तक जाएगी, लेकिन 12 बजे के बाद कोई बस नहीं चलेगी।

उन्होंने बताया कि नियमित कर्मियों को 7वां वेतनमान और संविदा ड्राइवरों-कंडक्टरों को फिक्स वेतन देने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन में करीब 12 हजार ड्राइवर-कंडक्टर शामिल हुए। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला से वार्ता भी हुई, लेकिन नियमित कर्मियों को 7वां वेतनमान  और संविदा ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को फिक्स वेतन देने पर सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अचानक हड़ताल पर गए अनुबंधित ड्राइवर

बैठक करते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य - फोटो : amarujala
इससे हड़ताल का फैसला किया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में ड्राइवरों व कंडक्टरों के शामिल होने से 25 फीसदी बसों का संचालन प्रभावित हुआ। संयुक्त परिषद के लखनऊ इकाई के अध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने कहा कि इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई 

परिवहन निगम की अनुबंधित बसों के चालकों ने मोटर मालिकों से वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अचानक हड़ताल कर दी। इससे कैसरबाग से शहीद स्मारक तक बसों की लाइन लग गई। हड़ताली ड्राइवरों ने उस रूट से जाने वाली बसों को रोकने की भी कोशिश की। ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें