फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यात्री को बीच रास्ते उतारने पर चालक और परिचालक निलंबित

Tue, 11 Aug 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। कैसरबाग से रहीमाबाद जा रहे यात्री को गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पहले बस से उतारने और दुर्व्यवहार के मामले में परिवहन निगम ने चालक अनिल कुमार और परिचालक अनुपमा चाैधरी को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रहीमाबाद निवासी हसीब ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे कैसरबाग से रहीमाबाद का टिकट लेकर बस में सवार हुए थे। आरोप है कि चालक ने रहीमाबाद से करीब एक किलोमीटर पहले फ्लाईओवर पर बस रोक दी। नीचे उतरने की बात कहने पर चालक और परिचालक ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें बस से उतारकर चले गए। इससे उन्हें करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। यात्री ने घटना का वीडियो भी होने की बात कही है।
परिवहन निगम ने चालक और परिचालक को अग्रिम आदेश तक कार्य से रोक दिया है। अधिकारियों के मुताबिक रहीमाबाद पुल के नीचे निर्धारित बस स्टॉप से ही बस संचालन के निर्देश हैं। फ्लाईओवर से बस चलाने पर रोक है। साथ ही यात्रियों से शालीन व्यवहार करने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें