हादसे में डंपर चालकर और क्लीनर जिंदा जल गए।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली-फतेहपुर सीमा पर लखनऊ बांदा हाईवे पर देर रात करीब 1:00 बजे भीषण हादसा हुआ जिसमें दो डंपरों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। दोनों डंपरों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि हादसे के बाद दोनों में भीषण आग लग गई। इस दौरान एक डंपर का चालक और क्लीनर की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे डंपर के चालक और क्लीनर फरार हो गए।