फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 के बाद शादी हो तो दो साल के अंदर प्लान करें बच्चा, विशेषज्ञ डॉ. वरदा अरोड़ा ने दी सलाह

Sun, 12 Jul 2020 06:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. वरदा अरोड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला मेडिकल हेल्पलाइन में आईवीएफ और इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. वरदा अरोड़ा ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि 35 साल के बाद जिन लोगों की शादी होती है, उन्हें दो साल के अंदर बच्चा प्लान कर लेना चाहिए। अधिक उम्र में तमाम तरह के हार्मोन बदलने लगते हैं। ऐसी स्थिति में गर्भधारण करने में कई तरह की समस्याएं आती हैं। ऐसे प्रमुख सवाल जो ज्यादातर लोगों ने पूछा।

विज्ञापन


सवाल: क्या इस वक्त प्रेगनेंसी प्लान करना ठीक रहेगा?
- सुषमा गोमती नगर, शकीला बानो चौक
जवाब:
इस समय कोरोना वायरस का असर तेज है। ऐसे में अस्पताल जाने में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। यदि कुछ समय के लिए प्रेगनेंसी टाल दें तो बेहतर रहेगा। लेकिन जो लोग प्रेगनेंट हैं उन्हें विशेष सावधानी बरतते हुए आगे की तैयारी करनी चाहिए।

सवाल: मैं आठ महीने से प्रेगनेंट हूं। कोरोना की वजह से किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए?
- सुमित्रा कृष्णा नगर, रोशनी इंद्रपुरी
जवाब:
आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। घर के अंदर ही कुछ एक्सरसाइज करते रहें। अपने डॉक्टर से लगातार संपर्क में रहें। कम से कम लोगों के संपर्क में आए। आसपास के डॉक्टर का नंबर और व्यवस्थाओं के बारे में भी जान लें। ताकि किसी भी वक्त आपको प्रसव के लिए अस्पताल जाना पड़े तो संबंधित अस्पताल पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के तीन साल बाद भी गर्भ नहीं ठहर रहा है तो क्या करें

सवाल: मेरी शादी के तीन साल हो गए है। गर्भ नहीं ठहर रहा है।
- रागिनी आलमबाग, सौम्या आशियाना
जवाब:
गर्भ नहीं ठहरने की कई वजहें होती हैं। हारमोन से जुड़ी समस्याएं ट्यूब में संक्रमण, शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थता आदि। इसमें पति-पत्नी दोनों की जांच कराई जाती है। इससे स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाती है। आप इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ से संपर्क करें।

सवाल: क्या गर्भ नहीं ठहरने की वजह पति भी हो सकता है?
- राधिका गोमती नगर, विजय डालीगंज
जवाब:
गर्भ नहीं ठहरने की वजह पति-पत्नी दोनों होते हैं। जांच के बाद ही पता चलता है कि समस्या किसमें है। पुरुष में संतानोत्पत्ती की क्षमता से जुड़ी जांच भी कराना जरूरी है। केवल एक टेस्ट से इस बारे में पता चल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें