फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. सूर्यकांत ने दिया डॉ. एसी उकील मेमोरियल ऑरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सूर्यकांत ने पश्चिम बंगाल के प्रफुल्ल चंद्र सेन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में आठ और नौ फरवरी को डॉ. एसी उकील मेमोरियल ऑरेशन (भाषण) दिया। उनका ऑरेशन टीबी पर आधारित था।
विज्ञापन

यह ऑरेशन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 84वें बंगाल स्टेट मेडिकल बीमाकॉन के दौरान हुआ। डॉ. सूर्यकांत का यह 20वां ऑरेशन अवार्ड है। उनके कुशल नेतृत्व में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग को टीबी के उपचार के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ड्रग रेजिसटेंट टीबी केयर के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने टीबी मुक्त बनाने के लिए भारत के पहले गांव और मलिन बस्ती क्षेत्र और 100 से अधिक टीबी रोगियों को भी गोद लिया है।

क्यों अहम है यह ऑरेशन

डॉ. अमूल्य चंद्र उकील का जन्म 14 नवंबर, 1888 को बोनगांव, जेसोर जिले (अब बांग्लादेश) में हुआ था। 1926 में उन्होंने बंगाल टीबी एसोसिएशन की स्थापना में मदद की, जो बाद में टीबी एसोसिएशन ऑफ इंडिया बना। कलकत्ता में टीबी अनुसंधान के निदेशक (1927-1943) के रूप में उन्होंने टीबी नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. उकील ने 1926 में भारतीय चिकित्सा संघ (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की स्थापना में भी भूमिका निभाई। वह कोलकाता के मेयर भी रहे और उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा संस्थान में जीवाणु विज्ञान के प्रोफेसर और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सहित प्रमुख चिकित्सा और शैक्षणिक पदों पर कार्य किया। टीबी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हर साल डॉ. एसी उकील ऑरेशन अवार्ड के लिए विशिष्ट चिकित्सक का चयन किया जाता है। इस साल डॉ. सूर्यकांत को यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें