फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. रश्मि कुशवाहा को दी गई पैथोलॉजी लैब इंचार्ज की जिम्मेदारी

विज्ञापन
डॉ. रश्मि कुशवाहा।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में धर्मांतरण प्रयास के मामले में चल रहे विवाद के बीच डॉ. रश्मि कुशवाहा को पैथोलॉजी लैब और सैंपल कलेक्शन इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक प्रो. वाहिद अली के पास यह जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि डॉ. रश्मि कुशवाहा को मुख्य फैकल्टी इंचार्ज और डॉ. मिली जैन और डॉ. पूजा शर्मा को-फैकल्टी इंचार्ज बनाया गया है। मामला पैथोलॉजी विभाग से जुड़ा है और लैब इंचार्ज पर मददगार होने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में जांच के दौरान उनके स्थान पर दूसरेशिक्षक को जिम्मेदारी दे दी गई है।



दबाव में केजीएमयू प्रशासन

केजीएमयू कुलपति कार्यालय पर नौ जनवरी को हुए हंगामे के बाद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। केजीएमयू के संगठनों ने इसको विरोध में कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। इसके बाद केजीएमयू संगठनों को बैकफुट पर आना पड़ा और बिना एफआईआर हुए ही कार्य बहिष्कार का प्रस्ताव टालना पड़ा। इसके बाद अब पैथोलॉजी इंचार्ज भी बदल दिया गया। इससे जाहिर होता है कि केजीएमयू प्रशासन लगातार दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें