नॉन थर्मल प्लाज्मा टेक्नोलॉजी के अंदर हवा में मौजूद वायरस को भी मार देने की क्षमता है। इसलिए यह सिर्फ एक सामान्य एयर प्यूरीफायर नहीं है। यह एक तरीके का प्यूरीफाइंग सेंसटाइजिंग डिसइंफेक्टेंट डिवाइस है। यह घर के लोगों को हवा में मौजूद वायरस से बचा सकता है।
इस एयर प्यूरीफायर की सभी तरह की जांच पूरी हो चुकी है। अक्तूबर से वैश्विक स्तर पर इसके निर्माण की तैयारी है। डॉ. राम शंकर ने बताया कि यूपी का होने के कारण वह एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नोएडा या अन्य किसी औद्योगिक क्षेत्र में शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
डॉ. उपाध्याय ने बताया कि उनकी योजना यूपी में कैंसर के इलाज पर एक शोध संस्थान शुरू करने की है। इसका प्रस्ताव जल्द ही यूपी सरकार के सामने रखेंगे। उनके रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्टेम सेल, जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, टारगेट थेरेपी पर कार्य होगा। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट में यूपी के डॉक्टरों के लिए एक माह का प्रशिक्षण मॉड्यूल भी होगा, जो उन्हें आधुनिक इलाज के बारे में प्रशिक्षण देगा।