फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बियॉन्ड द कर्टेन की पिच पर डॉ. अनिल रस्तोगी का शानदार शतक

Tue, 23 Dec 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नाट्य मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। दर्शकाें से खचाखच भरा संगीत नाटक अकादमी का संत गाडगे प्रेक्षागृह सोमवार शाम गवाह बना एक ऐसे असाधारण रंगकर्मी के नाटकोें के शतक का जिन्होेंने अपने जीवन के 64 वर्ष रंगमंच को समर्पित कर दिए। 82 की उम्र में भी नवजवानों जैसा जोश और मन मोह लेने वाली अदायगी पर तालियों का उत्सव बता रहा था कि डॉ. अनिल रस्तोगी रंगमंच के लिए नायाब हीरा हैं। मुस्कान गोस्वामी के निर्देशन से सजे नाटक बियॉन्ड द कर्टेन डॉ. अनिल रस्तोगी की रंगयात्रा में मील का पत्थर साबित हुआ।
विज्ञापन

नाटककार चेखव की कहानी स्वान सॉन्ग से प्रेरित इस नाटक में मुस्कान गोस्वामी ने कई प्रयोग किए। मूल कहानी के पात्र वैसली की जगह उन्होंने डॉ. अनिल रस्तोगी के भीतर के वैज्ञानिक और रंगकर्मी को मंच पर उतारा। नाटक का पुनर्लेखन किया यश योगी ने। वैसली का मूल किरदार जहां निराशावाद में डूब जाता है तो वहीं डॉ. अनिल रस्तोगी की कहानी इससे अलग दिखाई गई। डिमेंशिया के हल्के असर के बावजूद वे इस उम्र में भी कला और अपने काम से प्रेम करते हैं और अपनी अब तक की रंगयात्रा से पूरी तरह से संतुष्ट नजर आते हैं। काव्यात्मक और प्रतीकात्मक शैली में पिरोए गए इस नाटक में अंबरीष बॉबी ने पर्दे के पीछे से डार्क शेड में डॉ. अनिल के जवानी के दिनों के किरदार को निभाया। उनके माध्यम से डॉ. अनिल के 64 वर्ष की यात्रा को मंच पर उतारा गया जिसे दर्शकों ने दिल थामकर देखा और सुना।
शहर की प्रमुख संस्था दर्पण की ओर से प्रस्तुत इस नाटक के दौरान दर्शकों के साथ बैठे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी नाटक के दौरान टस से मस नहीं हुए। नाटक के अंत में अभिनेता अनिल और वैज्ञानिक डॉ. अनिल रस्तोगी के भीतर के दोनों रूप एक-दूसरे में विलीन होकर बुढ़ापे को उत्सव में बदल देते हैं। नाटक खत्म हुआ तो काफी देर तक दर्शकों ने खड़े होकर अपनी हथेलियों के आपस में मधुर ताल के स्पर्श से डॉ. अनिल रस्तोगी को संदेश दिया कि वे 82 वर्ष की उम्र में भी लाजवाब हैं। मंचन से पूर्व वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल सिन्हा ने नाटक की भूमिका के बारे में बताया। इस दौरान शहर के प्रमुख रंगकर्मी और नाट्य प्रेमी मौजूद रहे।

नाट्य मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

नाट्य मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

नाट्य मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

नाट्य मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

नाट्य मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

नाट्य मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

नाट्य मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें