फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News of UP: बरेली में डबल मर्डर से सनसनी, मुरादाबाद में भीषण हादसे में चार की मौत, प्रदेश की बड़ी खबरें

Mon, 16 Mar 2026 06:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के बरेली में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई। एक दामाद ने सास और साले की हत्या कर दी। वहीं, मुरादाबाद में एक भीषण हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। वहीं, गाजियाबाद में एक बैंक मैनेजर को गार्ड और उसके साथी ने गोली मार दी। देखें, यूपी की बड़ी खबरें: 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली में दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर ने सनसनी मचा दी। जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव में एक दामाद ने सास और साले की हत्या कर दी। वहीं, मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। सभी दिल्ली की तरफ जा रहे थे। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, गाजियाबाद में गार्ड ने अपने साथी के साथ मिलकर बैंक मैनेजर को गोली मार दी। देखें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें 

विज्ञापन


बरेली में दामाद ने सास और साले को मार डाला, पंचायत के दौरान चाकू से किया हमला, मौके से भागा

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। पंचायत के दौरान एक युवक ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। पढ़ें पूरी खबर

मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल जिले के चार युवकों की जान गई

मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। सभी दिल्ली की तरफ जा रहे थे। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


Ghaziabad Crime: गार्ड ने साथी के साथ मिलकर बैंक मैनेजर को गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर को उसी के बैंक के गार्ड ने साथी के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी पैदल बैंक से बाहर जाते हुए नजर आए। मैनेजर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। पढ़ें पूरी खबर

प्रतापगढ़ में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव
अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। पढ़ें पूरी खबर

Saharanpur: आंधी के कारण टीन शेड गिरा, नीचे दबकर पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़े थे
जिले के भटपुरा गांव के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी और नवादा गांव के राम मुकेश सैनी रुड़की में आयोजित एक पंचायत में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में आंधी और बारिश शुरू हो गई तो वे एक दुकान के टीन शेड के नीचे खड़े हो गए थे, तभी हादसा हो गया। पढ़ें, पूरी खबर 

लॉ के छात्र की पट्टीदारों ने पीट- पीटकर की हत्या, आशनाई में वारदात की चर्चा
जौनपुर जिले में लॉ के छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी विष्णु मिश्रा समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आशनाई से भी जोड़कर इस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें, पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें