लखनऊ। रोडवेज की एसी डबलडेकर बसों से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। इन बसों का किराया 80 रुपये तक कम कर दिया गया है। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र प्रशासन ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
कमता स्थित अवध बस अड्डे से रोजाना सुबह आठ बजे अयोध्या धाम के लिए डबलडेकर बसें चलती हैं। इनका किराया 80 रुपये तक कम होने से बाराबंकी, सफदरगंज, अयोध्या, अयोध्या धाम जाने वालों को राहत हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि यात्रियों की मांग पर किराये में संशोधन किया गया है।
पांच रुपये कम होगा ई सिटी बसों का किराया
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट ने इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का किराया पांच रुपये कम करने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पहले 10 किमी. के सफर पर यात्रियों को 25 रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब 20 रुपये देने होंगे। अधिकतम किराया 75 रुपये से 70 रुपये किया जाएगा।
डबलडेकर इतना हो गया है किराया
अवध बस अड्डे से पहले अब
बाराबंकी 46 36
सफदरगंज 84 60
अयोध्या 282 212
अयोध्या धाम 322 242