फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार घरों से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Tue, 05 May 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में चोरों ने चार अलग-अलग घरों से लाखों के जेवर, नकदी और कीमती सामान चुरा लिए। ये वारदातें चिनहट, बीबीडी, सरोजनीनगर और इंदिरानगर में हुईं। पीड़ितों ने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चिनहट के विकल्प खंड निवासी सुनीति शुक्ला के घर से शनिवार रात सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी हुए। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार, आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं और उनकी तलाश जारी है। बीबीडी के तिवारीगंज में 26 अप्रैल की रात करीब तीन बजे पुलकित मिश्रा के घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप और 20 हजार रुपये चुराए गए। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
सरोजनीनगर के हिंदूखेड़ा निवासी राम जानकी रावत के घर से 22 अप्रैल की रात जेवर चोरी हुए। उन्होंने गांव के विनय पर चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखो आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंदिरानगर में आरोपी गिरफ्तार
इंदिरानगर की जगदीशपुर कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने दो अप्रैल की रात अपने घर से निकलते हुए एक युवक को पकड़ा। आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद हुआ। अमित ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक, आरोपी की पहचान चांदन गांव निवासी राहियान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें