कालाबाजारी रोकने और कम समय व लागत में कोटेदारों के पास अनाज पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी। पहले चरण में इसे पायलट योजना के तौर पर प्रयागराज के सैदाबाद व शंकरगढ़, बांदा के अतर्रा तथा तिंदवारी तथा मुरादाबाद के भोजपुर ब्लॉक में लागू किया जा रहा है। सफल होने के बाद इस योजना से प्रदेश के सभी उचित दर विक्रेताओं को जोड़ा जाएगा।
खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था में ब्लाक स्थित गोदाम पर अनाज नहीं जाएगा। इससे दो चरण का परिवहन नहीं करना होगा। विभाग के अधिकारियों को सभी जिलों में योजना लागू करने के लिए रूटमैप तैयार करने को कहा गया है।