लॉकडाउन के दो महीने बाद अमौसी एयरपोर्ट से 25 मई से घरेलू उड़ानें बहाल हो जाएंगी। कुल 27 उड़ानों को मंजूरी मिली है। यह उड़ानें लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू, कोलकाता और हैदराबाद के लिए रवाना होंगी।
खास बात यह है कि डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की ओर से जारी सूची में कई उड़ानें ऐसी हैं, जो एक जून के बाद से उड़ान भरेंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 25 मई से देशभर में घरेलू विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
इसी क्रम में शुक्रवार को डीजीसीए की ओर से विमानों की सूची जारी की गई है। इसमें एयरबस के साथ-साथ एटीएस श्रेणी के विमान भी शामिल हैं। डीजीसीए ने कुल 448 उड़ानों को मंजूरी दी है।
ये उड़ानें हुईं बहाल
लॉकडाउन से पहले लखनऊ से 49 घरेलू और 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट हो रही थीं। जबकि अभी सिर्फ 27 उड़ानों को ही अनुमति दी गई है। अमौसी एयरपोर्ट पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल के बाहर पांच मेगा पिक्सल का एक कैमरा लगा दिया गया। इससे यात्रियों की आईडी, टिकट की जांच भीतर बैठे सुरक्षाकर्मी कर सकेंगे।
लखनऊ से दिल्ली: इंडिगो की 6ई 0906, इंडिगो 6ई 0243, इंडिगो 6ई 0306, इंडिगो 6ई 6528, गो एयर जी8-175, गो एयर जी8-269, एयर इंडिया एआई 812, विस्तारा यूके 641, विस्तारा यूके 642।
लखनऊ से मुंबई : गो एयर जी8-307, इंडिगो 6ई 0685, इंडिगो 6ई 5317, इंडिगो 6ई 0712, इंडिगो 6ई 5318, इंडिगो 6ई 0106।
लखनऊ से अहमदाबाद: इंडिगो 6ई-0142, इंडिगो 6ई-0244, गो एयर जी8-731, गो एयर जी8-109, गो एयर जी8-806। लखनऊ से बंगलूरू: इंडिगो 6ई 454, इंडिगो 6ई 0325, इंडिगो 6ई 0451। लखनऊ से हैदराबाद: इंडिगो 6ई 0732, इंडिगो 6ई 0844। लखनऊ से कोलकाता: इंडिगो 6ई 6157, इंडिगो 6ई 0856।
टिकटों की बुकिंग भी शुरू
एक और जहां विमानों की सूची जारी कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ टिकटों की बुकिंग भी होने लगी है। लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट का टिकट 3489 से लेकर 4281 रुपये के बीच मिल रहा है। वहीं, लखनऊ से मुंबई के टिकट 25 मई की तारीख पर 7141 से लेकर 9411 रुपये के बीच मिल रहे हैं।
ऐसे ही लखनऊ से कोलकाता के टिकट 5147 से लेकर 9442 रुपये के बीच मिल रहे हैं। बता दें कि सरकार की ओर से टिकटों की दर 2000 से लेकर 6000 रुपये के बीच फिक्स की गई है।