फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्तों ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, खून से लथपथ शव देख चीत्कार उठी मां

Mon, 02 Mar 2026 07:51 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में कुत्तों ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। खेत में खून से लथपथ शव देख मां चीत्कार उठी। बताया कि बेटी शौच के लिए गई थी फिर कभी नहीं लौटी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अवारा कुत्ते। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रहीमाबाद के तरौना गांव में शौच के लिए घर से निकली सात साल की अंशिका को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। घर से 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ उसका शव मिला। किसान दिलीप कश्यप की बेटी अंशिका कक्षा एक में पढ़ती थी। 

विज्ञापन


मां सोनी ने बताया कि बेटी रविवार शाम लगभग 5:30 बजे अकेले शौच के लिए बाहर गई थी। वहां आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। शरीर को बुरी तरह नोच डाला। आधे घंटे तक अंशिका घर नहीं लौटी तो उसे तलाशने निकली। खेत पर बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। पास ही कुत्तों का झुंड खड़ा था। 

ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा

बेटी का शव देख सोनी ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते पहले भी लोगों पर हमला कर चुके हैं। अंशिका के परिवार में भाई अंश और बहन राशि हैं। पिता दिलीप शनिवार को ही बच्चों के लिए होली के कपड़े लेने गए थे, लेकिन जब वह घर लौटे तो अंशिका का शव देख बिलख पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें