फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्च्युरी में रखे महिला के शव को नोचकर खा गए कुत्ते, 4 कर्मचारी सस्पेंड

Mon, 28 Aug 2017 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के लोहिया अस्पताल में स्टॉफ की जबरदस्त लापरवाही सामने आई है। कुत्तों ने महिला का शव नोच डाला।अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे महिला के शव को कुत्तों ने नोंच डाला। बाहर तैनात कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। यही नही शव डीप फ्रीजर से बाहर कैसे आया, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बहरहाल शासन ने घटना को गंभीरता से लिया। यहां तैनात तीन गार्डों और एक वार्ड बॉय को बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।

विभूतिखंड एसओ सत्येंद्र कुमार राय चिनहट के सिकंदरपुर खुर्द निवासी  विनोद तिवारी एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार सुबह उनकी पत्नी पुष्पा तिवारी (38) ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। पुष्पा को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह 10.10 बजे भर्ती कराया । शनिवार शाम  6.05 बजे पुष्पा की मौत हो गई। परिवारीजन रविवार सुबह करीब आठ बजे शव लेने आए तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नही था। उनका कहना है कि मॉर्च्युरी के चैनल गेट से ही लाश दिख रही थी। डीप फ्रीजर रूम के बाहर खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

2 of 4
परिवारीजनों ने किया हंगामा, कहा गहने गायब
लाश की हालत देखते ही परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुष्पा के भाई मदन का आरोप है कि बहन के झुमके, मंगलसूत्र व अन्य गहने गायब हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इतना वीभत्स : चेहरे की सिर्फ हड्डियां बचीं
कुत्ते शव के चेहरे के मांस और आंखों को नोचकर खा गए थे। चेहरे की हड्डियां ही थीं।
विज्ञापन

4 of 4
परिवारीजनों ने किया हंगामा, कहा गहने गायब
लाश की हालत देखते ही परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुष्पा के भाई मदन का आरोप है कि बहन के झुमके, मंगलसूत्र व अन्य गहने गायब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें