फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंकः खेत की मेड़ पर बैठे मासूम पर कुत्तों का हमला, नोच कर मार डाला

Fri, 15 Mar 2019 12:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रियांशु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में गुरुवार को एक बार फिर आदमखोर कुत्तों के कहर बरपाने की घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के बेहटी इलाके में खेत की मेड़ पर बैठे पांच साल के मासूम को कुत्तों ने नोच कर मार डाला। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


महमूदाबाद के बेहटी निवासी रामनाथ अपने पांच वर्षीय बेटे प्रियांशु को साथ लेकर गुरुवार को खेत गये थे। बेटे को खेत की मेड़ पर बैठाकर रामनाथ मेंथा लगाने लगे। कुछ देर बाद रामनाथ पानी लेने के लिये खेत से थोड़ी देर के लिये दूर चले गये। इसी बीच करीब छह कुत्तों के झुंड ने खेत की मेड़ पर बैठे प्रियांशु पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चा चीखने लगा।

जब तक लोग शोर सुनकर बच्चे को बचाने दौड़े तब तक कुत्ते बच्चे को बुरी तरह नोच चुके थे। स्थानीय लोग बच्चे को बचाने के लिए कुछ कर पाते, इससे पहले ही मासूम की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्तों ने मासूम के शरीर को बुरी तरह से नोच डाला था। जिससे उसका शरीर काफी क्षतविक्षत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ता काटने की घटनाएं रोकने को सक्रिय रहें टीमें

इधर इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत हैं, उन्हें अब अपने बच्चों को लेकर चिंता सताने लगी है। उधर घटना के बाद एसडीएम अमित भट्ट ने मृतक बच्चे के घर पहुंच परिवार वालों को ढांढस बंधाया। मालूम हो कि गत साल कुत्तों के हमले में जिले में  14 लोगों की जान चली गई थी।

डीएम अखिलेश तिवारी ने गत वर्ष कुत्ता काटने की घटनाओं के मद्देनजर सभी एसडीएम, सीओ, ईओ, पशुपालन व वन विभाग के अफसरों को निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाएं रोकने को पूर्व में गठित टीमों को सक्रिय किया जाए। ग्राम व मोहल्ला सुरक्षा समितियों को भी सक्रिय किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें