फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अफसर के कुत्ते ने कन्याभोज को गई बच्ची को चबा डाला

Thu, 22 Oct 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के महानगर के सी-ब्लाक निवासी एक सरकारी अफसर के पालतू कुत्ते रॉटवेलर ने बुधवार सुबह कन्या भोज के लिए घर आई बच्चियों पर हमला कर दिया। बच्चियां गेट खोलकर भीतर आ गई थीं।
विज्ञापन


इस दौरान कुत्ते ने एक बच्ची को दबोच लिया और उसका पेट, पीठ और जांघ चबा डाली। चीखें सुनकर आए नौकर व आसपास के लोगों ने बच्ची को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया और बलरामपुर अस्पताल ले गए।

यहां मासूम के 17 टांके लगे हैं। परिवारीजनों ने बताया कि कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को महानगर थाने गए लेकिन पुलिस ने टरका दिया।

घायल बच्ची का नाम शहनाज है और वह अकबरनगर में रहती है। उसके पिता मो. रजी मजदूरी और मां शाहीन बानो घरों में झाड़ू-पोंछा करती हैं। शाहीन ने बताया कि अष्टमी के मौके पर सुबह करीब नौ बजे शहनाज इलाके की अन्य बच्चियों साइना, सना और साइमा के साथ कन्या भोज के लिए लोगों के घरों में गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत से बच्ची हुई बेहोश

बच्चियां सी-ब्लाक में रिट्ज रेस्टोरेंट के पास रहने वाले अफसर के घर पहुंचीं। गेट की कुंडी खोलकर चारों जैसे ही भीतर पहुंचीं, वहां खुले घूम रहे कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया। बच्चियां चीखते हुए बाहर की तरफ भागीं।

इसी बीच शहनाज का पैर लड़खड़ा गया और वह गिर पड़ी। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। पंजे और दांतों से मासूम बच्ची को बुरी तरह से नोंच डाला।

चीखें सुनकर अफसर का नौकर डंडा लेकर दौड़ा और उसे भगाया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को दबोच लिया। लहूलुहान बच्ची दहशत के मारे बेहोश हो गई। उसे तुरंत बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। शाहीन ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कई जगह कटने के निशान हैं। डॉक्टरों ने टांके लगाने के बाद उसे घर भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें