फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुर्वेद से बेहतर इलाज के लिए शोध करें डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टुड़ियागंज के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के मालवीय सभागार में बृहस्पतिवार को नव प्रवर्तन आइडिया हैकाथन 2024 आयोजित हुआ। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की ओर से डॉक्टरों को अधिक से अधिक शोध करने की बात कही। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. माखनलाल ने कहा, आयुर्वेदिक दवाओं से मरीजों का बेहतर इलाज करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


हैकाथन में एमडी छात्र डॉ. मुक्ता शुक्ला, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. आरती नायक, डॉ. संयुक्ता मिश्रा और डॉ. अलका सिंह ने बेहतर सुझाव दिए। इन नवाचारों और सुझावों का मूल्यांकन करने के लिए इन्हें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में भेजा जाएगा। डॉ. माखनलाल की अध्यक्षता में हुई हैकाथन संगोष्ठी में कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अंजना द्विवेदी समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें