फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दर्द से दिलाई निजात

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय के डॉक्टरों ने एक अनुवांशिक रोग न्यूरोफाइब्रोमैटॉसिस से पीड़ित मरीज की जटिल सर्जरी कर उसे असहनीय दर्द से राहत दिलाई है। मरीज के शरीर पर सैकड़ों गांठें हैं, जिनमें से दाहिनी कांख के नीचे लगभग 10 इंच लंबी और डेढ़ किग्रा वजन की एक विशालकाय गांठ लगातार बढ़ रही थी। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर और वह स्वस्थ है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. हिमांशु ने बताया कि न्यूरोफाइब्रोमैटॉसिस रोग में शरीर पर कई गांठें बन जाती हैं, लेकिन लखीमपुर खीरी निवासी 55 वर्षीय इस मरीज के शरीर में सैकड़ों की संख्या में गांठें थीं। इनमें से एक गांठ असामान्य रूप से बड़ी हो गई थी। इससे मरीज को हाथ में असहनीय दर्द हो रहा था। मरीज ने अस्पताल की ओपीडी में डॉ. एसके पांडेय से परामर्श लिया।
27 नवंबर को डॉ. एसके पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर गांठ को बाहर निकाला। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ल ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन टीम में शामिल सदस्य :
टीम में सर्जन डॉ. एसके पांडेय, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. पीयूष और डॉ. एमपी सिंह, नर्सिंग स्टाफ उमा व अल्पना, और जूनियर रेसिडेंट डॉ. लोकेश शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें