फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन में दर्द से परेशान थी महिला, चिकित्सकों ने इम्प्लांट बनाकर दी राहत

Thu, 14 Mar 2019 01:11 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 - फोटो : goo
विज्ञापन
लोहिया संस्थान के चिकित्सकों ने खुद इम्प्लांट डिजाइन कर महिला को गर्दन के दर्द से राहत दिलाई। इस इम्प्लांट को लगाने के बाद बृहस्पतिवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

फैजाबाद निवासी कल्पना (24) को चलने में दिक्कत थी। उसने लोहिया संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ. डीके सिंह को दिखाया। जांच में गर्दन का आकार अधिक होने से परेशानी होने की बात सामने आई। इस दौरान प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त इम्प्लांट नं मिलने पर चिकित्सकों ने गर्दन के आकार के हिसाब से इम्प्लांट डिजाइन किया। करीब चार घंटे की सर्जरी के बाद इस इम्प्लांट को गर्दन व रीढ़ की हड्डी में फिट किया गया। अब वह पूरी तरह से चलने फिरने लगी हैं।
संस्थान इस इम्प्लांट का पेटेंट भी    कराने की तैयारी में है। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. डीके सिंह,  डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मो. कैफ, डॉ. कुलदीप यादव, सीनियर रेजीडेंट डॉ. फरहान, एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक मालवीय व डॉ. पीके दास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें