होली पर यात्रियों की सुविधा के चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तय कर दिए गए हैं। इससे पैसेंजरों को खासी राहत हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक त्यौहारों पर स्टेशन पर दबाव बढ़ जाता है। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है। ऐसे में प्लेटफॉर्म तय होने से उन्हें राहत हो जाएगी।
होली स्पेशल ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तय
चारबाग स्टेशन केप्लेटफॉर्म नंबर एक से दिल्ली छपरा एक्सप्रेस (05102), भटिंडा वाराणसी एक्सप्रेस (04998) चलेगी। तीन नंबर प्लेटफॉर्म से आनंद विहार (04413) रवाना होगी। चार नंबर प्लेटफॉर्म से अजमेर बरौनी (05286), गोरखपुर आनंद विहार (05097) व नांगल डैम एक्सप्रेस (04501), पांच नंबर प्लेटफॉर्म से आनंद विहार गोरखपुर (05098) व कटरा वाराणसी एक्सप्रेस (04612), छह नंबर से वाराणसी भटिंडा (04997), नांगल डैम लखनऊ एक्सप्रेस (04502) व वाराणसी कटरा (04611) जाएंगी वहीं आनंद विहार लखनऊ (04414), बरौनी अजमेर (05285) व छपरा दिल्ली एक्सप्रेस (05101) सात नंबर प्लेटफॉर्म से चलेगी।