फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरोग्य मेले से नदारद रहे डॉक्टर

Mon, 17 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। ऊंचाहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसुनदासपुर में डॉक्टर नदारद रहे।
विज्ञापन


रविवार को जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 2343 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई। आरोग्य मेले के दौरान 330 रोगियों की हालत गंभीर हाेने पर रेफर किया गया। जगतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीटीकर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सक सुफैल अहमद 67 मरीजों की जांच की। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार, रक्तचाप, शुगर, हाइपरटेंशन व एनीमिया के रोगी रहे। सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।


ऊंचाहार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसुनदासपुर में रविवार को डाॅ. कमर मुमताज नदारद रहे। 12 मरीजों को वार्ड बॉय सुहानी बाबू ने दवाएं दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डाॅक्टर कभी भी स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आते। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डाॅ. मनोज शुक्ल ने बताया कि आरोग्य मेला से गायब रहने वाले चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें