फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक्सीलेटर में जूते का फीता फंसने से डाॅक्टर की कार बेकाबू, तीन घायल

Tue, 10 Feb 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डॉक्टर की कार व युवक की बाइक।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में सोमवार शाम परिवार संग जा रहे वेटनरी डॉक्टर की जूते की लेस एक्सीलेटर में फंस गई। इससे कार बेकाबू हो गई और आगे चल रही बाइक व एसयूवी से टकरा गई। हादसे में डॉक्टर, उनके पिता और लखीमपुर खीरी निवासी बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बाइक चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जानकीपुरम के मौर्य नगर निवासी शशि कपूर वेटनरी डॉक्टर हैं। सोमवार शाम वह अपनी कार से पिता सुरेंद्र और परिवार के अन्य लोगों के साथ एचसीएल की ओर से जा रहे थे। कार शशि चला रहे थे।

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इकाना स्टेडियम के पास उनके जूते की लेस एक्सीलेटर में फंस गई। इससे कार की रफ्तार बढ़ गई और पहले बाइक से टकराई और फिर एसयूवी से जा भिड़ी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टर के पिता को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया है। बाइक चालक को पीजीआई के ट्राॅमा टू में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गनीमत रही कि कार एसयूवी से टकराकर रुक गई नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डॉक्टर की कार व युवक की बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें