फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राजधानी के इस सीएचसी में काम करने को राजी नहीं डॉक्टर व स्टाफ, 15 दिन में 12 कर्मी करा चुके तबादला

Mon, 02 Dec 2024 11:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी के माल सीएचसी में डॉक्टर व स्टाफ काम करने को राजी नहीं है। 15 दिन में प्रभारी सहित 12 कर्मी तबादला करा चुके हैं। 
विज्ञापन
docter demo - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित माल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टर व स्टाफ काम करने के लिए राजी नहीं हैं। 15 दिन में सीएचसी प्रभारी समेत 12 कर्मचारियों ने अपना तबादला दूसरे केंद्रों पर करवा लिया है। आरोप है कि कुछ अराजकतत्वों का गिरोह यहां सक्रिय है। ये गिरोह झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करता है।

विज्ञापन


माल सीएचसी में तैनात रहे डॉ. संदीप प्रताप सिंह समेत विभिन्न संवर्ग के 12 कर्मचारियों ने अपना स्थानांतरण दूसरी जगह करवा लिया। इनमें चीफ फार्मासिस्ट अजीत कुमार मिश्रा, स्टाफ नर्स मेनका यश, वार्ड बॉय अखिलेश सिंह व कौस्तुभानंद, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुष्पित मिश्रा, राजाधनी सिंह, मीना, सरोज व अन्य शामिल हैं। इन सभी ने 15 से 30 अक्तूबर के बीच अपना तबादला दूसरी जगह करवा लिया।

डॉ. संदीप के स्थानांतरण के बाद सीएमओ ने डॉ. ज्योति कामले को माल सीएचसी का प्रभारी बनाया। लेकिन वह भी यहां नहीं टिकीं। बीकेटी सीएचसी के प्रभारी डॉ. जेपी सिंह को अब माल सीएचसी का भी चार्ज दिया गया है। 

तबादले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही

एडिशनल सीएमओ (नोडल सीएचसी) डॉ. एमएच सिद्दीकी ने बताया कि डॉ. ज्योति को सीएमओ दफ्तर से संबद्ध किया गया है। इनके पास पहले से काफी चार्ज हैं। माल के लिए अभी कोई स्थायी प्रभारी नहीं मिला है। कर्मचारियों के तबादले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें