जिला अस्पताल रायबरेली के महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह रविवार शाम अपने आवास सामुदायिक फुर्सत गंज में बैठे हुए थे, तभी 3 अज्ञात हमलावरों ने उनके आवास में घुसकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
गोली लगने के बाद अंशुमान वहीं जमीन पर गिर गए। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के फौरन बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ रिफर कर दिया।