रायबरेली के जिला अस्पताल में महिला फिजियोथेरेपिस्ट के मोबाइल पर एक चिकित्सक ने अश्लील फोटो भेज दी। फिजियोथेरेपिस्ट ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डीएम द्वारा मामले की जांच सीएमएस को सौंपी गई है। जिला अस्पताल में तैनात फिजियोथेरेपिस्ट ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि डॉ. दीपेंद्र अवस्थी ने उसके मोबाइल पर बीती 14 जुलाई को रात 12 बजे वॉट्सएप से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक फोटो भेजी है।
रात में फिजियोथेरेपिस्ट के पति ने फोन करके डॉक्टर से पूछा तो उसने अभद्र व्यवहार किया। महिला ने रात में ही इस संबंध में 1090 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा दी थी।