फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIV पीड़ित थी तो डॉक्टर ने हाथ भी नहीं लगाया

Sun, 08 Feb 2015 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धरती के भगवान की इंसानियत के दम तोड़ दिया। एचआईवी पीड़ित प्रसूता अस्पताल में तड़पती रही, लेकिन चिकित्सक ने हाथ नहीं लगाया। परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने हस्तक्षेप किया। फिर भी कोई चिकित्सक इलाज करने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार प्रसूता को कानपुर डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया। इस पर एंबुलेंस की तलाश शुरू हुई। करीब दो घंटे तड़पने के बाद प्रसूता कानपुर के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन


देवमई पीएचसी के क्षेत्र निवासी एचआईवी पीड़ित प्रसूता परिजनों के साथ शुक्रवार रात करीब दो बजे जिला महिला अस्पताल पहुंची। शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ड्यूटी पर तैनात डॉ. रानीबाला ने जांच व अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सक ने बताया कि आपरेशन करना पडेगा।

इस दौरान पीड़िता के पति ने प्रसूता के एचाईवी पीड़ित होने की जानकारी दी। यह सुनते ही डाक्टर ने प्रसूता को कहीं और ले जाने की सलाह दी और तत्काल चैंबर से बाहर निकल आईं। प्रसूता के पति ने चिकित्सक के इलाज से मना करने की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द से कराहती रही प्रसूता

इस पर कुछ लोग वहां आ गए और सीएमओ से निवेदन किया। सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेखारानी से मोबाइल पर बात की। इसके बावजूद प्रसूता का इलाज करने को कोई चिकित्सक तैयार नहीं हुआ।

इस दौरान प्रसूता दर्द से कराहती रही। बाद में सीएमएस ने भी हाथ खड़े कर दिए गए। प्रसूता का डफरिन अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। आखिरकार 102 एंबुलेंस बुलाई गई। करीब घंटेभर बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची और प्रसूता को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई। इस बीच प्रसूता दर्द से कराहती रही।

जिला महिला अस्पताल डॉ. रेखा रानी ने बताया कि  प्रसव पीड़िता एचआईवी ग्रसित थी, जिसे सीजर आपरेशन की जरूरत थी। उसका पहला बच्चा भी आपरेशन से हुआ था। लिहाजा एहतियात के तौर पर उसे रेफर करना पड़ा।

फतेहपुर के सीएमओ विनय कुमार ने बताया कि जिला महिला अस्पताल की सीएमएस से बात की थी, जिन्होंने महिला को एचआईवी ग्रसित बताया। सीएमएस ने ऐसे मरीज के लिए अस्पताल में पर्याप्त उचित संसाधन न होने की बात कहते हुए डिलीवरी कराने से हाथ खड़े किए हैं। ऐसे में उसे कानपुर रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें