लखनऊ। हुसैनगंज में सोमवार सुबह निजी अस्पताल के एनेस्थीसिया के डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उनका हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है।
चंद्रा अपार्टमेंट निवासी अंजू ने बताया कि उनके पति डॉक्टर प्रमेश अग्रवाल (65) हेल्थ विस्तार सिटी में एनेस्थीसिया विभाग के हेड थे। रविवार रात करीब 12 बजे वह घर लौटे और सो गए। सुबह देर तक न उठने पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पति को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रमेश को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, अंजू और डॉक्टर में कहासुनी हुई थी। इसके बाद डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। थाना प्रभारी शिवमंगल यादव ने बताया कि घरवालों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रमेश के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा आयुष और बेटी अदिति है।