फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

Tue, 09 Jun 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा की साईनाथ कॉलोनी में रविवार शाम कार चालक परमानंद (55) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घरवाले उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परमानंद के के बेटे आदित्य ने बताया कि पिता बाजार से लौटे और खुद को कमरे में बंद कर लिया था। बाद में वह बाथरूम में बेहोश मिले, उनके मुंह से झाग निकल रहा था। घरवाले उन्हें रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया और फिर लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि परमानंद ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है। परमानंद के परिवार में तीन बेटे आदित्य, प्रिंस, वैभव और दो बेटियां वेदांशी और नैना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें