फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस मशहूर अस्पताल के डॉक्टर ने साथियों संग मिलकर नर्सिंग होम में की ये करतूत

Fri, 20 Apr 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
nursing home - फोटो : amar ujala
लखनऊ के चौक स्थित रुखसाना नर्सिंग होम में शुक्रवार तड़के एक डॉक्टर अपने कुछ साथियों संग हथियार लेकर घुस आए और नर्सिंग होम के मैनेजर को अगवा करने की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एफआई हॉस्पिटल के मालिक समेत 15 पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब समझौता करने का बना रहे दबाव

2 of 5
nursing home - फोटो : amar ujala
रुखसाना नर्सिंग होम की मालकिन डॉ. रुखसाना ने बताया कि नर्सिंग होम के ऊपरी मंजिल पर वह रहती हैं। भोर में करीब चार बजे अचानक तेज शोर की आवाज सुनाई पड़ी। वह दौड़ती हुई नीचे आईं तो देखा कि एफआई अस्पताल के डॉ. पुष्कर, उनके साथी गोविंद, मनीष समेत 15 लोग गाली-गलौज करते हुए मैनेजर सुहेल खान को पीट रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
nursing home - फोटो : amar ujala
डॉ. रुखसाना और अन्य स्टाफ ने मिलकर उन्हें छुड़ाया और अंदर लेकर आईं। इसके बाद फिर अपशब्द बोलते हुए दबंग अंदर आ गए और फिर असलहे के बल पर सुहेल को अगवा करने की कोशिश की। सभी के शोर मचाने पर बदमाश मैनेजर को छड़कर भाग निकले। डॉ रुखसाना ने तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

4 of 5
nursing home - फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची पुलिस ने नर्सिंग होम की सीसीटीवी फुटेज देखी। पीड़ित और स्टाफ से मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने डॉ. रुखसाना की तहरीर पर एफआई अस्पताल के मालिक डॉ. पुष्कर, उनके साथी मनीष, गोविंद को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nursing home - फोटो : amar ujala
डॉ. रुखसाना ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर ऐसा क्यों किया गया, समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब डॉ. पुष्कर फोन कर माफी मांग रहे हैं और मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें