फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकरी के नाम पर ठगी, बचने के लिए रची अपहरण की कहानी, डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
डॉ. सत्यरत्न दीक्षित
विज्ञापन
गुडंबा। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये लेने और वापसी का दबाव बढ़ने पर डॉक्टर ने खुद के अपहरण की झूठी सूचना दी थी। मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने उसे गुजरात के अहमदाबाद स्थित होटल से गिरफ्तार कर लिया। जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मड़ियांव निवासी डॉ. सत्यरत्न दीक्षित की पत्नी शिप्रा यादव ने छह अक्तूबर को पति के अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। सूचना थी कि दो एसयूवी से उनके पति का पीछा किया जा रहा है और बाद में अपहरण हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो अहमदाबाद में मिली। संयुक्त टीम ने विट्ठल मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित होटल श्रीमद से सत्यरत्न को पकड़ लिया।
डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि सत्यरत्न ने कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे। आरोप है कि उन्होंने एलडीए, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और पीडब्ल्यूडी में नियुक्ति के लिए फर्जी नियक्ति पत्र देने की बात कहकर लोगों को बुलाया था। नौकरी न मिलने पर लोग रकम वापस मांग रहे थे। दबाव बढ़ने पर उन्होंने यूपी-112 पर पीछा किए जाने की झूठी सूचना दी, मोबाइल बंद किया और कार पुरनिया चौराहे के पास खड़ी कर चारबाग से साबरमती एक्सप्रेस पकड़कर अहमदाबाद चले गए। डीसीपी ने बताया कि प्रखर पांडेय की तहरीर पर सत्यरत्न के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार करने के आरोप में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें