डॉक्टर के लापरवाही से गर्भ में शिशु की मौत के मामले की जांच के लिए सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने सीएमओ को पत्र भेजा है। उन्होंने सीएमओ से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद
तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं। इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं हुई है। तीमारदार अस्पताल को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। - डॉ. बृजेश, शांति मेमोरियल एंड हेल्थ सोसायटी