फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान उतना ही देशभक्त जितना हिंदू, नागरिकता संशोधन विधेयक में किया जाए शामिल: शिवपाल

Mon, 09 Dec 2019 01:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत ने हमेशा कमजोर, वंचित व शोषित समाज के पक्ष में खड़े होने का साहस दिखाया है। हमारी मानवीय संवेदना को जाति, धर्म, भाषा व संप्रदाय की सीमा में नहीं बांधना चाहिए।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन अधिनियम में सिर्फ तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, जैन व बौद्ध को नागरिकता देने की बात की जा रही है, जो सीधा धर्म को आधार बनाकर किया जा रहा है। 

युवजन सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को शिवपाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम में मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया है। जबकि मुस्लिम उतना ही देशभक्त है जितना हिंदू। भारत के सभी पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक यदि प्रताड़ित होकर भारत आते हैं तो उन्हें नागरिकता दी जाए।
विज्ञापन


जो भी भारतीय मूल के व्यक्ति है उन्हें भारत की मानद नागरिकता दी जाए। इसमें जाति, धर्म और भाषा का विभेद नहीं होना चाहिए। प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार व खराब कानून व्यवस्था से पीड़ित है।

अपराध के मामलों में यूपी का रिकार्ड बेहद खराब

महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश का रिकार्ड बेहद खराब है। शिवपाल ने कहा, प्रदेश के एक राजनेता ने कहा था कि पुराना रिकार्ड देख लें, बड़े-बड़े नेताओं ने संगठन बनाएं और उनका राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो गया।

कहा गया कि मेरा पूर्वांचल में कोई राजनीतिक आधार नहीं है। लोगों ने देखा कि हमने पूर्वांचल में बड़ी राजनीतिक सभाएं की हैं। तीन माह की सीमित अवधि में हमने चुनाव में शानदार संगठन खड़ा कर हस्तक्षेप किया है।

उन्होंने कहा, राजनीति कई बार अंकगणित से अधिक रसायनशास्त्र होता है। अगर हमें गठबंधन का हिस्सा बनाया जाता या प्रसपा लोहिया का गठन नहीं होता तो चुनाव परिणाम अलग ही आते। 
विज्ञापन

समाजवादी विचाधारा के आधार पर राजनीति करें

बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने युवाओं से कहा कि समाजवादी विचाधारा के आधार पर राजनीति करें। जनता के लिए संघर्ष करें और अन्याय के खिलाफ खड़े हों।

प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, रिछपाल सिंह चौधरी, इरफान मलिक, अलका सिंह, गौतम राणे, विजय यादव, नितिन कोहली व सोनम ने अपने विचार रखे। प्रसपा युवजन सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से 403 विधानसभाओं में पार्टी अध्यक्ष का पैगाम पहुंचाया जाएगा।

फरवरी तक सभी जिलों में युवा सम्मेलन होंगे। 23 मार्च को मेरठ में युवा महाकुंभ होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रसपा के युवा कार्यकर्ता सपा से अधिक सक्रिय भूमिका के लिए तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें