पौधरोपण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के नव-निर्मित भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कुलपति के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यपाल ने गैरजरूरी और बीच सत्र में फीस न बढ़ाने का निर्देश दिया।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में देशी प्रजातियों के पाैधों वाले घने वन मियावाकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्किल लैब या स्किल सेंटर की स्थापना की जाए। इसमें विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी शोध और अभ्यास कर सकें। लाइब्रेरी में विश्व स्तरीय पुस्तकों, उत्तर पुस्तिकाओं की गुणवत्ता व मूल्यांकन प्रक्रिया पर ध्यान देने, विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से करने, फीस निर्धारण समिति गठित करने का निर्देश दिया। इस माैके पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा, कुलसचिव, वित्त नियंत्रक, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रशासनिक अफसर माैजूद रहे।